तेज रफ्तार एक्सयूवी की टक्कर, सात लोग हुए थे घायल बनारस में चल रहा था इलाज, तोड़ा दम प्रतिनिधि, नासरीगंज डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के अमियावर टोला स्थित महावीर मंदिर के पास 20 फरवरी को तेज रफ्तार ब्लैक रंग की कार ने अनियंत्रित होकर तीन बाइकों में टक्कर मार दी थी. हादसे में तीन बाइक पर सवार सात लोग घायल हो गये थे. घायलों में पडुरी निवासी 22 वर्षीय नीतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए डेहरी ले गये, जहां से बनारस रेफर कर दिया गया. बनारस के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 11वें दिन दो मार्च को उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि नीतीश बाजार कर घर लौट रहा था. तभी अमियावर टोला के समीप महावीर मंदिर के पास ब्लैक रंग की कार ने टक्कर मार दी थी. गंभीर रूप से घायल नीतीश का इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. प्रमुख योगेश कुमार ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग स्थानीय अधिकारियों से की है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
अमियावर टोला हादसे में घायल युवक की 11वें दिन मौत
डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के अमियावर टोला स्थित महावीर मंदिर के पास 20 फरवरी को तेज रफ्तार ब्लैक रंग की कार ने अनियंत्रित होकर तीन बाइकों में टक्कर मार दी थी
