बैरियर वसूली बंद नहीं करने पर करेंगे धरना प्रदर्शन व अनिश्चित कालीन हड़ताल

बैरियर वसूली बंद नहीं करने पर करेंगे धरना प्रदर्शन व अनिश्चित कालीन हड़ताल

ई रिक्शा चालकों से जबरन बैरियर वसूली को लेकर संघ ने किया बैठक सहरसा . ई-रिक्शा संघ जिला कमेटी की बैठक स्टेडियम परिसर के बाहरी भाग में शनिवार को संगठन सचिव मो अकरम व अध्यक्ष संतोष साह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में नगर निगम क्षेत्र के ई रिक्शा से बैरियर वसूले जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया. अध्यक्ष संतोष साह एवं सचिव मो अकरम ने कहा कि ई रिक्शा से बैरियर की वसूली नहीं की जाये. अन्यथा नगर निगम के घेराव के लिए ई रिक्शा चालक संघ बाध्य होगा. उन्होंने कहा कि ई रिक्शा का बैरियर खत्म नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन के लिए ई रिक्शा चालक हड़ताल पर चले जायेंगे. जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी. वहीं उन्होंने कहा कि जबरन डरा धमका एवं मारपीट कर बैरियर की वसूली की जाती है. जबकि रिक्शा चालक की कमाई इतनी नहीं है कि वे अपने परिवार का सही ढंग से भरण पोषण कर सके. जिसको लेकर पूर्व में जिलाधिकारी, नगर निगम महापौर एवं सदर थाने में भी आवेदन संघ द्वारा दिया गया. जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिसे देखते बैठक की गयी एवं इसके विरोध का निर्णय लिया गया है. मौके पर सोहेल खान, शौकत अली, मो चांद, मो हीरा, गोपाल कुमार साह, अनिल कुमार, मो इकबाल सहित सैकड़ों की संख्या में रिक्शा चालक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >