मारपीट की घटना में पति-पत्नी जख्मी

मारपीट की घटना में पति-पत्नी जख्मी

सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना में पति- पत्नी जख्मी हो गये.जख्मी को इलाज के लिए पंचगछिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है. पटोरी निवासी मुनी महतो ने संजीव महतो सहित अन्य पर दबिया व लाठी से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए बिहरा थाना में आवेदन दिया है. इस घटना में मुनी महतो व मीरा देवी का सर फट गया. जख्मी ने संजीव महतो, सोनू, विशाल व रिंकू वर्मा सहित अन्य पर मारपीट कर जख्मी कर देने एवं घर में घुसकर सामान का लूटपाट करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पूछने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष दयानंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. नशा कर गाली गलौज व मारपीट करने का लगाया आरोप सत्तरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र के बरहसेर पंचायत स्थित मटियानी टोला निवासी गौतम यादव ने सेवन किस्कू पर नशा कर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने बताया कि नशे की हालत में उनके द्वारा मेरे घरवालों के साथ बराबर मारपीट की जाती है. उन्होंने बिहरा थाना पुलिस को आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की है. बिहरा थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >