विभिन्न पंचायतों से भूमि संबंधित मामले की हुई सुनवाई

विभिन्न पंचायतों से भूमि संबंधित मामले की हुई सुनवाई

सौरबाजार. थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी धीरज कुमार, थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान द्वारा सौरबाजार अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से भूमि संबंधित मामले की सुनवाई की गयी. जिसमें राजस्व मौजा के संबंधित कर्मचारी के सहयोग से आवश्यकता अनुसार आगे की कार्रवाई की गयी. मामले में सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले रैयत को फिर से जनता दरबार में अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की नोटिस जारी करने का कर्मचारी को निर्देश दिया गया. वहीं अजगैवा पंचायत भेलवा के संजय पंडित व चतर्भुज पंडित व अन्य के मामले में संजय पंडित एक पक्ष ही उपस्थित हुए. दूसरे पक्ष को नहीं आने से मोटेशन को अगले आदेश तक रोक दिया गया. रामपुर, सहुरिया पूर्वी, कांप पश्चिमी के विजयपुर सहुरिया पश्चिमी व दुखभंजन नगर सौरबाजार, कढ़ैया, भवटिया, समदा, चंदौर पूर्वी व पश्चिमी, कांप पूर्वी नादो पंचायत समेत अन्य जगहों के फरियादियों ने जनता दरबार में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा. वहीं अंचलाधिकारी ने सुनवाई करते उचित कार्रवाई का निर्देश दिया. जनता दरबार में करीब आधे दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >