इलाज के दौरान पूर्व उपमुखिया के भाई का निधन

प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत के पूर्व उपमुखिया के 48 वर्षीय भाई रामानंद ठाकुर का बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी.

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत के पूर्व उपमुखिया के 48 वर्षीय भाई रामानंद ठाकुर का बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि बीते शनिवार को तेज आंधी के दौरान छत से नीचे गिर जाने से रामानंद की हालत गंभीर हो गयी थी. इसके बाद गंभीर हालत में रामानंद ठाकुर को परिजनो के सहयोग से इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि, परिजनों ने रामानंद की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज बैजनाथपुर में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा था. इस दौरान बुधवार को इलाज के क्रम में रामानंद की मौत हो गयी. मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर रामानंद के असामयिक निधन पर मुखिया रेणु देवी, पूर्व मुखिया सह बीस सूत्री सदस्य तुम सिंह उर्फ कुमकुम सिंह, सरपंच रानी कुमारी, पंसस सरिता देवी, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अमरेंद्र भास्कर, मुखिया प्रतिनिधि निर्भय सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अरुण कुमार, पूर्व सरपंच राधेश्याम पासवान सहित अन्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. फोटो – सहरसा 17 – मृतक की फाइल फोटो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >