बिजली की शाॅर्ट सर्किट से गोदाम में आग, लाखों का सामान खाक

बिजली की शाॅर्ट सर्किट से गोदाम में आग, लाखों का सामान खाक

पतरघट . स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्हरा दक्षिणी टोला वार्ड 3 में सोमवार को एक किराना दुकान के गोदाम में बिजली की शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार के अनुसार इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित जम्हरा दक्षिणी वार्ड 3 निवासी दुकानदार गुरुचरण साह पिता सौदागर साह ने बताया वे अपनी दुकान में बैठे थे कि उसी दौरान कुछ सामान गोदाम से लेने के लिए जैसे ही गोदाम के अंदर गये तो देखा कि गोदाम में आग लगी हुई है. वहीं आग की लपटें और धुआं उठते देख गोदाम से बाहर निकलकर आग लगने की हल्ला करते आग बुझाने का प्रयास किया. आग की खबर मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन तब तक सभी कीमती सामान जलकर खाक हो गया था. पीड़ित ने बताया की इस अगलगी की घटना में गोदाम में रखी लगभग लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. वहीं अगलगी की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी करूण कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकान मालिक से जानकारी लेते हर सरकारी सहायता उपलब्ध करवाए जाने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >