विशेष सघन वाहन जांच में दर्जनों से वसूला जुर्माना

वीर कुंवर सिंह चौक के समीप विशेष सघन वाहन जांच अभियान

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अभियान सहरसाशनिवार की देर शाम जिले भर में विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिसमें सैकड़ों वाहनों की जांच कर उसका चालान काटा गया. वीर कुंवर सिंह चौक के समीप विशेष सघन वाहन जांच अभियान में शामिल सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित सदर थाना के कई पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा किए जा रहे इस तरह की जांच से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. वाहन जांच अभियान में शामिल सदर एसडीपीओ आलोक कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय पटना के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है. जिसमें सैकड़ों दो चक्का व चार चक्का वाहनों की गहनता से जांच की गयी. जिसमें विभिन्न कारणों से उसका चालान काटा गया. वहीं थाना चौक पर यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा भी सघन वाहन जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >