कदाचार मुक्त माहौल में ली जा रही परीक्षा

कदाचार मुक्त माहौल में ली जा रही परीक्षा

महिषी. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के निर्देश के आलोक में क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा में स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ली जा रही है. प्राचार्य परमेश्वर साह ने जानकारी देते बताया कि कला व वाणिज्य संकाय के लगभग चार सौ छात्र व छात्राएं विषयवार परीक्षा में शामिल हुए हैं. पिछले दो सितंबर से आहुत परीक्षा का समापन दस सितंबर को होगा. परीक्षा नियंत्रक शुभेन्दु मिश्रा के मार्गदर्शन में कदाचार मुक्त परीक्षा के संयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर आशिया वख्तावर, प्रो सुमित कुमार सुमन, प्रो शिशुपाल कुमार, प्रो प्रांजल सिंह, अरविन्द कुमार, सरोज कुमार सहित अन्य कर्मी सहभागिता दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >