ओल्ड पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ओल्ड पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहरसा . इन दिनों विद्युत विभाग निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर लगातार प्री समर मेंटेनेंस कार्य कर रही है. जिससे आने वाले तेज गर्मी में उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े. इसको लेकर रविवार को 33केवी सहरसा फीडर ओल्ड पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य को लेकर आपूर्ति बाधित रहेगा. जानकारी देते सहायक अभियंता विद्युत ने बताया कि 33 केवी सहरसा फीडर में फ्री समर मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह सात से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. क्षेत्र के हकपाड़ा, शिवपुरी, सिमराहा, कोसी प्रोजेक्ट, भविसा चौक, पासवान टोला, कोसी रोड, गौतम नगर, बंफर चौक, जय हिंद मोड़ चौक, पूरब बाजार, कायस्थ टोला, बस्ती, डीबी रोड सहित संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से पूर्व कार्य पूरा करने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >