गंगजला फीडर एक व तीन में आज सुबह दस से पांच बजे संध्या तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सुबह दस से पांच बजे संध्या तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहरसा . इन दिनों विद्युत विभाग शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति गर्मी में पूरी तरह बहाल रहे, इसको लेकर प्री समर मेंटेनेंस का कार्य कर रही है. जिसको लेकर क्षेत्रवार कार्य किया जा रहा है. इस कड़ी में शुक्रवार को 11केवी गंगजला एक, गंगजला तीन फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते सहायक अभियंता विद्युत ने बताया कि प्री समर मेंटेनेंस के तहत शुक्रवार को 11केवी गंगजला एक व गंगजला तीन फीडर में सुबह 11 बजे से संध्या पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने कहा कि इस दौरान हकपाड़ा, शिवपुरी, सिमराहा, कोसी प्रोजेक्ट, भविसा चौक, पासवान टोला, कोसी रोड़, गौतम नगर, बंफर चौक जय हिंद मोड़ चौक सहित अन्य संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से पूर्व आवश्यक कार्य पूरा करने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >