बारिश से सलखुआ में 25 घंटे से ठप बिजली, अंधेरे में डूबा जनजीवन

बारिश से सलखुआ में 25 घंटे से ठप बिजली, अंधेरे में डूबा जनजीवन

इन्वर्टर जवाब देने से बढ़ी परेशानी बिजली बहाली को लेकर लोगों में आक्रोश, विभाग ने जल्द सुधार का दिया आश्वासन. सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र में बीते 24-25 घंटों से जारी आंधी और भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है. लगातार बिजली नहीं रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बाजार इलाके भी अंधेरे में डूबे हुए हैं. लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण अधिकांश घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गयी है. रात के समय लोगों को घोर अंधेरे में रहना पड़ रहा है, जिससे सुरक्षा और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब न तो घरों में पारंपरिक लैंप और लालटेन बचे हैं और न ही वैकल्पिक व्यवस्था आसानी से उपलब्ध है. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि मोमबत्ती जलाना भी हर किसी के लिए आसान नहीं रह गया है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि अधिकांश घरों में मोटर से पानी की आपूर्ति होती है. वहीं मोबाइल चार्जिंग और संचार सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. इस संबंध में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गये हैं. विभाग की टीम दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि लगातार हो रही देरी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >