बुजुर्ग महिला की पानी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बुजुर्ग महिला की पानी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

नवहट्टा. डरहार थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव स्थित कोसी नदी के बेला घाट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की नदी में डूबने से मौत हो गयी. हालांकि ग्रामीणों के द्वारा नाव से काफी खोजबीन के बाद गुरुवार की सुबह महिला का शव बरामद हुआ. वहीं सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी एवं डरहार पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. मृत महिला की पहचान पार्वती देवी के रुप में की गयी. महिला पार्वती देवी बेला घाट पर नदी किनारे खड़ी थी. उस दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर गयी एवं गहरे पानी में चली गयी. जिससे पार्वती देवी की मौत हो गयी. महिला के परिजन सुखदेव कुमार यादव ने बताया कि बुधवार संध्या नदी किनारे घूमने आयी थी. महिला आंख से भी कमजोर थी. उसी दौरान नदी के किनारे महिला का पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गयी. ग्रामीणों के सहयोग से महिला का शव बरामद हो पाया. डरहार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >