ज्ञान के साथ दक्षता व स्कील डेवलेपमेंट जरूरीः डॉ अरूण जयसवाल

ज्ञान के साथ दक्षता व स्कील डेवलेपमेंट जरूरीः डॉ अरूण जयसवाल

गायत्री शक्तिपीठ में ज्ञान दीक्षा एवं दीक्षांत समावर्तन समारोह का आयोजन प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्रा को दिया गया लैपटॉप सहरसा . गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को व्यक्तित्व परिष्कार के साथ ज्ञान दीक्षा समारोह एवं दीक्षांत समावर्तन समारोह का आयोजन किया गया. कर्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. दीप प्रज्वलन में प्रमोद कौशिक, ज्योति कौशिक, सूर्यांस कौशिक, कुमारी कनिका, कुमरी मोनिका, पूनम, उमा चौधरी, जीवन कुमार एवं पूनम थे. उन्हें मंत्र दुपट्टा एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया. सत्र को संबोधित करते डॉ अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि ज्ञान के साथ दक्षता जरूरी है एवं ज्ञान के साथ स्कील डेवलेपमेंट भी जरूरी है. इस अवसर पर उन्होंने शिक्षार्थी को कहा कि आज से इन्डक्सन क्लास शुरू हो रहा है. दीक्षांत समारोह के संबंध में कहा कि समावर्तन समारोह भटकाव को रोकता है. यहां जो कुछ भी सीखे हैं, उसे समाज में अप्लाई करें. इस अवसर पर कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्रा शिक्षार्थी को प्रमाण पत्र दिया गया. साथ ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्रा को उपहार स्वरूप लैपटाप प्रदान किया गया. प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा अनु सुमन तथा द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र रवि भास्कर को लैपटॉप दिया गया. यह लैपटाप प्रशांत जायसवाल जो मलेशिया मे रहते हैं, उनके द्वारा दिया जाता है. इस मौके पर शिक्षक समरकांत मिश्र, प्रियवर्त कुमार, हरीश जायसवाल सहित ललन कुमार सिंह, नवलसिंह के साथ सभी गायत्री परिजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >