एमवीआई पर मारपीट का आरोप लगा वाहन चालकों ने किया प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव को लेकर स्टेडियम में जमा वाहनों के चालकों ने बुधवार की सुबह एमवीआई द्वारा मारपीट किये जाने को लेकर हंगामा किया.

सहरसा. विधानसभा चुनाव को लेकर स्टेडियम में जमा वाहनों के चालकों ने बुधवार की सुबह एमवीआई द्वारा मारपीट किये जाने को लेकर हंगामा किया. अररिया जिले के रहने वाले पिकअप वैन के ड्राइवर विक्रम कुमार ने एमवीआई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे गाड़ी को स्टेडियम के बाहर पार्किंग कर रहे थे, तो वहां मौजूद एमवीआई ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके नाक के पास सहित अन्य जगह पर चोट लगी. ड्राइवर के साथ मारपीट किये जाने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद विभिन्न वाहनों के ड्राइवरों ने इसका विरोध करते प्रदर्शन किया एवं पदाधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी की, जहां मौजूद वाहन कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने ड्राइवरों के साथ वार्ता कर मामला शांत कराया. इस बाबत पूछे जाने पर एमवीआई बृजमोहन पटवारी ने कहा कि वाहन पार्किंग के दौरान विक्रम के वाहन का ड्राइवर वाला गेट खुला देख वाहन के गेट को लगाने का प्रयास किया तो हाथ में पकड़े टॉर्च से ड्राइवर की नाक के पास हल्की चोट लग गयी, जिस पर वाहन चालक उग्र हो उन पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं, जबकि इस तरह का मामला नहीं है. आरोप बेबुनियाद है एवं मारपीट नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >