45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

महिषी. गुप्त सूचना के आलोक में की गयी छापेमारी में जलई थाना क्षेत्र के शंकरथूआ स्लूईस गेट के समीप झाड़ी में छुपाकर रखा 45 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष दीपक कुमार के निर्देश पर एसआई अशोक मंडल के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने कार्रवाई की. अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. हायाघाट स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस के ठहराव पर अभी लगा विराम सहरसा. 15283/84 जानकी एक्सप्रेस के हायाघाट और किशनपुर स्टेशन पर ठहराव शुरू करने में अभी देरी है. फिलहाल इसके ठहराव पर विराम लग गया है. जेडआरयूसीसी के सदस्यों ने इसके ठहराव को शुरू करने की मांग की थी. हालांकि मंडल रेल प्रशासन ने फिलहाल बोर्ड स्तर से इस बाबत पहल करने का जबाव दिया है. इधर पटना साहिब और वंदे भारत एक्सप्रेस के पाटलिपुत्र में ठहराव को लेकर दानापुर रेल मंडल से पत्राचार किया जायेगा. यहां बता दें कि सुबह में जयनगर से सहरसा के रास्ते मनिहारी जाने वाली जानकी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग हायाघाट और किशनपुर स्टेशन पर तेज हो गयी है. यह ट्रेन आवागमन का प्रमुख साधन है. ऐसे में हायाघाट और किशनपुर में ठहराव से स्थानीय सफर करने वाले यात्री लाभान्वित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >