दिन दहाड़े झपटमारों ने छीनी सोने की चेन

दिन दहाड़े झपटमारों ने छीनी सोने की चेन

दो बाइक सवार अज्ञात युवक ने दिया घटना को अंजाम सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सराही में शुक्रवार को दिनदहाड़े चेन झपटमारी का मामला सामने आया है. घटना को लेकर जजौरी महिषी निवासी पीड़िता राजन देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में राजन देवी ने बताया कि वह जजौरी महिषी गांव की निवासी है. वर्तमान में सराही वार्ड नंबर 11 में रहती है. शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे अपने घर से निकल कर सराही मोड़ चौक के करीब मुख्य सड़क पर पहुंची. इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया. पीड़िता ने बताया कि झपटमारी इतनी तेज थी कि वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने बताया कि छीनी गयी सोने की चेन का वजन लगभग 30 ग्राम था. जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बतायी जा रही है. राजन देवी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद होने की संभावना है. उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान करने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. सदर थाना अध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है व संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >