नेशनल जूनियर बास्केटबॉल टीम में अर्श कश्यप का चयन, बिहार का नाम रोशन

नेशनल जूनियर बास्केटबॉल टीम में अर्श कश्यप का चयन, बिहार का नाम रोशन

मुरादपुर पंचायत के मुखिया राहुल झा के पुत्र हैं अर्श कश्यप पिता ने कहा, पूरे पंचायत, जिले और राज्य की है सामूहिक उपलब्धि सहरसा. ग्राम पंचायत मुरादपुर के मुखिया राहुल झा के पुत्र अर्श कश्यप ने खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल जूनियर बास्केटबॉल टीम में स्थान प्राप्त किया है. नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन से संबद्ध चयन प्रक्रिया के तहत गठित एनबीए जूनियर टीम में उनका चयन हुआ है. अर्श की इस सफलता से न केवल सहरसा जिला, बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है. पंचायतवासियों में उत्साह का माहौल है और इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है. अर्श कश्यप वर्तमान में तमिलनाडु के ट्यूटीकोरीन स्थित द विकास सैनिक स्कूल में अध्ययनरत हैं. उन्होंने वर्ष 2022 में कक्षा छह में प्रवेश लिया था और वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं में अध्ययन कर रहे हैं. सैनिक स्कूल जैसी अनुशासित एवं कठोर प्रशिक्षण परंपरा वाली संस्था में पढ़ाई के साथ खेल अभ्यास को संतुलित करते हुए अर्श ने यह मुकाम हासिल किया है. नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे हैं. खेल उपलब्धियों की बात करें तो अर्श इससे पूर्व सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता और नेशनल गेम्स में भाग ले चुके हैं. राज्य स्तरीय कई बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कोच और शिक्षकों का कहना है कि अर्श में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ खेल के प्रति समर्पण की भावना है, जो उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग पहचान देती है. अर्श की इस उपलब्धि पर उनके पिता राहुल झा, माता विक्की विजेता सहित परिवारजनों ने खुशी व्यक्त की है. मुखिया राहुल झा ने कहा कि यह सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे पंचायत, जिले और राज्य की सामूहिक उपलब्धि है. उन्होंने सैनिक स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह संभव हो सका है. अर्श कश्यप का चयन इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी भौगोलिक सीमा की मोहताज नहीं होती. बिहार के युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक संदेश है कि कठोर परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >