पीएनजी कनेक्शन को लेकर किये जा रहे कार्यों का डीएम ने किया अवलोकन

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बुधवार को भ्रमण क्रम में नगर निगम क्षेत्र के डुमरैल के यादव चौक पर आइओसीएल द्वारा पीएनजी कनेक्शन को लेकर किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया.

युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बुधवार को भ्रमण क्रम में नगर निगम क्षेत्र के डुमरैल के यादव चौक पर आइओसीएल द्वारा पीएनजी कनेक्शन को लेकर किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया. वर्तमान में कार्यकारी एजेंसी द्वारा संदर्भित स्थल पर डीआरएस कार्य प्रगति पर है. जिलाधिकारी ने शेष ढलाई कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. वर्तमान में पीएनजी कनेक्शन के लिए लगभग 65 किलोमीटर में पाइप बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है. शेष चिह्नित स्थलों पर पाइप बिछाने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रगति पर है. कार्यकारी एजेंसी को पीएनजी की यथाशीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया. निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >