बैकलॉग को जल्द से जल्द निष्पादित करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के गैस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गयी.

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर गैस संचालकों के साथ डीएम ने की बैठक

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के गैस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एलपीजी गैस आपूर्ति की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में बैकलॉग को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने काला बाजारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की चेतावनी देते कहा कि एलपीजी गैस वितरण के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है. एलपीजी गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता संज्ञान में आने पर संबंधित गैस एजेंसी, व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >