पुरीख रकिया सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग

डीएम सहित अन्य पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर पुरीख रकिया मुख्य सड़क संख्या 2136 से अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

सत्तरकटैया. प्रखंड क्षेत्र के पुरीख गांव निवासी मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य ने डीएम सहित अन्य पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर पुरीख रकिया मुख्य सड़क संख्या 2136 से अतिक्रमण हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सड़क संख्या 2136 जो स्व राधाकांत लाल दास के घर तक जाती है, यह सरकारी नक्शा 1902 में स्पष्ट रूप से अंकित है. अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में भी सरपंच कार्तिक साह द्वारा सीओ को आवेदन दिया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारी महावीर चौधरी, आदित्य चौधरी, सुमित चौधरी ने सीओ से मिलीभगत कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर अनुमंडल लोक शिकायत में परिवाद दाखिल किया गया. परिवाद पर निर्णय के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. उन्होंने सड़क से अतिक्रमण खाली कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >