पंडित चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय

शहादत दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय

आजाद युवा विचार मंच की हुई बैठक सहरसा . आजाद युवा विचार मंच की बैठक मंच अध्यक्ष अशोक झा लाल की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता सूर्य प्रकाश झा के संचालन में कोसी रोड स्थित मंच कार्यालय पर आयोजित की गयी. मंच संरक्षक मंडल सदस्य समीर पाठक, मार्गदर्शक मंडल के शैलेश कुमार झा, अखिलेश झा, श्यामल ठाकुर, संयोजक मृत्युंजय झा, उपाध्यक्ष संतोष झा, कोषाध्यक्ष प्रणव प्रेम, सदस्य अमित कुमार मिठ्ठू, कुलदीप यादव, गोलू ठाकुर सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद आत्मबलिदानी पंडित चंद्रशेखर आजाद जी के शहादत दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही मंच द्वारा किये जा रहे अन्य सामाजिक कार्यों को गति देने पर विचार विमर्श किया गया. मौजूद मंच कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते आगामी कार्यक्रमों के लिए पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति को लेकर जनजागरण, सहित रक्तदान जैसे जीवनदायिनी कार्यों में तेजी लाने पर विचार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >