पीड़ित किसानों को मिले एक लाख रुपये प्रति एकड़ फसल क्षतिपूर्ति मुआवजाः कुंदन यादव

एक लाख रुपये प्रति एकड़ फसल क्षतिपूर्ति मुआवजाः कुंदन यादव

सहरसा . शुक्रवार को शाम आये अचानक भयंकर आंधी-तूफान ने जिले के विभिन्न हिस्सों में काफी तबाही मचाई है. जिससे मक्का, गेहूं सहित कई फसलों को काफी नुकसान हुआ है. तेज आंधी ने गरीबों के घरों-झोपडियों को भी अपने आगोश में लेकर भयंकर क्षति पहुंचाई है. जिले के विभिन्न इलाकों में इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. उसके जीवन यापन पर सीधा व गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. भाकपा माले के युवा नेता सह आरवाईए राष्ट्रीय परिषद सदस्य कुंदन यादव ने बिहार सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे जिले को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर पीड़ित किसानों एक लाख रूपये प्रति एकड़ फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >