राजस्व वसूली को लेकर 5287 बकायेदार उपभोक्ताओं का काटा गया कन���क्शन

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के तहत प्रशाखा स्तर पर कई डिस्कनेक्शन टीम बनाकर सुबह से शाम तक लगातार डिफॉल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के लाइन डिस्कनेक्शन में कर्मी व अधिकारी लगे रहे.

85 पर प्राथमिकी दर्ज सहरसा. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के तहत प्रशाखा स्तर पर कई डिस्कनेक्शन टीम बनाकर सुबह से शाम तक लगातार डिफॉल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के लाइन डिस्कनेक्शन में कर्मी व अधिकारी लगे रहे. जानकारी देते विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मार्च में 5287 डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं का लाइन डिस्कनेक्ट किया गया. इसमें 1585 उपभोक्ताओं ने अपना बिजली बिल जमा कर लाइन को फिर से चालू कराया. उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी करने वाले 85 लोगों पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसमें कुल जुर्माना की राशि लगभग 18 लाख है व मार्च महीने में विभाग को लगभग तीन-तीन लाख राजस्व एफआइआर से प्राप्त हुआ है. विद्युत विभाग ने राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई विशेष प्रयास किए. जिसमें छुट्टियों में भी बिल जमा काउंटर खुला रखा गया व बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया गया. यह संग्रहण उपभोक्ताओं की जागरूकता, प्रभावी बिलिंग प्रणाली व पारदर्शी प्रबंधन का परिणाम है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी उपभोक्ताओं को विद्युत दर में 15 पैसे प्रति यूनिट की कमी का लाभ प्राप्त हुआ था. इस वर्ष भी और बेहतर राजस्व संग्रहण के कारण ग्रामीण क्षेत्र के 50 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 54 पैसे प्रति यूनिट, ग्रामीण स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 79 पैसे व शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट कम दर पर बिजली उपलब्ध करायी जा रही है. फोटो – सहरसा 13 – विद्युत कार्यपालक अभियंता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >