ईद पर्व को लेकर ईदगाहों की हो रही मुक्म्मल सफाई

ईद पर्व को लेकर ईदगाहों की हो रही मुक्म्मल सफाई

कल अदा हो सकती है ईद की नमाज सहरसा . मुस्लिम धर्मावलंबियों का महत्वपूर्ण पर्व ईद उल फितर को लेकर ईदगाहों की साफ -सफाई का कार्य अंतिम चरण में है. ईद की खुशी हर मुस्लिम परिवार में व्याप्त है. ईद की तैयारी में किसी प्रकार की कमी ना रहे, इसको लेकर बाजार में जमकर खरीदारी की जा रही है. जिससे बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी है. सभी ईदगाह कमेटी पिछले दो दिनों से ईदगाह की मुक्कमल सफाई में जुटे हैं. जिसे शुक्रवार तक पूर्ण कर लिया जायेगा. जहां शनिवार को ईद की नमाज अदा किये जाने की संभावना है. बड़ी ईदगाह सहरसा बस्ती पोखर, वार्ड 31 स्थित छोटी ईदगाह, मीर टोला स्थित ईदगाह सहित सभी ईदगाहों में ईद के नमाज को लेकर तैयारी में कमेटी जुटी है. इस पवित्र त्योहार के अवसर पर साफ-सफाई में किसी तरह की कमी ना रहे, इसकी लगातार निगरानी कमेटी द्वारा की जा रही है. सहरसा बस्ती बड़ी ईदगाह ग्राउंड में इतेहाद तामीर कमेटी द्वारा साफ-सफाई करवायी जा रही है. कमेटी सदस्य मो अकबर हुसैन ने बताया कि बड़ी ईदगाह में सुबह 8:30 व पुरानी ईदगाह झपड़ा टोला में सुबह आठ बजे नमाज अदा की जायेगी. इतेहाद तामीर कमेटी के अध्यक्ष मो अहमद अली, सचिव मो इम्तियाज आलम, खजांची मो फारुक हसन, डॉ सज्जाद सर्वर, मो समशीर अली, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो अकबर हुसैन, मो कौशर आलम, डॉ जफर इमाम, मो मंसुर आलम नेता जी, मो अफसर हुसैन, मो इम्तियाज खान, मो खुर्शीद, मो राजा, मो अनवर, मो शोएब, मो दाउद, मो आशिफ, मो सैफ अली, मो कैफ अली तैयारी में जुटे हैं. सभी बस्ती बड़ी ईदगाह का रंग-रोगन व साफ-सफाई कार्य की देखरेख में लगे हैं. जिससे ईदगाह में आने वाले नमाजियों को कोई परेशानी नहीं हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >