पंचायत भवन निर्माण में विलंब को लेकर पंचायती राज मंत्री से की शिकायत

विभिन्न मांगों को लेकर महारस पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार उर्फ पंचू सिंह बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार से पटना स्थित कार्यालय में मुलाकात की.

बनमा ईटहरी. विभिन्न मांगों को लेकर महारस पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार उर्फ पंचू सिंह बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार से पटना स्थित कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में बन रहे विभिन्न पंचायत सरकार भवन के नव निर्माणाधीन भवन में हो रही देरी का भी जिक्र किया है. इसके साथ ही एक लिखित आवेदन भी दिया गया है. मंत्री दीपक प्रकाश ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पंचायत सरकार भवन का कार्य पूरा होगा. उन्होंने कहा कि विलंब क्यों हो रही है, इसकी जांच वरीय अधिकारियों से करवाते हैं. मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बन जाने से पंचायत के लोगों को एक ही छत के नीचे सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. कार्य करने वाले पंचायत स्तरीय कर्मी व प्रखंड स्तरीय कर्मी को आवासीय सुविधा मिलेगी, ताकि समय पर सरकार की योजनाएं क्रियान्वित हो सके. वर्तमान समय में पंचायत सरकार भवन नहीं होने से पंचायत के लोगों को दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय विभिन्न कार्यों को लेकर जाना पड़ता है. पंचायत सरकार भवन बन जाने से लोगों को समय की बचत के साथ आसानी से एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. पंचायत व प्रखंड स्तरीय कर्मी को रहने के लिए शहर जाना पड़ता है. पंचायत सरकार भवन बन जाने से आवासीय सुविधा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >