Saharsa News : पंसस मद से निर्मित सामुदायिक शौचालयों का हाल बेहाल

सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पंसस मद से निर्मित सामुदायिक शौचालयों का हाल बेहाल नजर आ रहा है.

सहरसा के सोनवर्षाराज से मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट Saharsa News : सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पंसस मद से निर्मित सामुदायिक शौचालयों का हाल बेहाल नजर आ रहा है. बैठ मुशहरी पंचायत के रमना टोला के नव प्राथमिक विद्यालय परिसर में पंसस मद के ढाई लाख रुपये की राशि से वित्तीय वर्ष 24-25 में दो सेट का सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन शौचालय में न तो दरवाजा लगाया गया है और न ही पानी की कोई व्यवस्था है. सुचना पट्ट की जगह तो बनी है लेकिन सुचना पट्ट गायब है. ऐसे में शौचालय खंडहर बनता जा रहा है. एक महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है की शौचालय बनी तो है एनपीएस रमना टोला की जमीन पर लेकिन भवन नही रहने की वजह से स्कूल मध्य विद्यालय छर्रापट्टी में संचालित किया जा रहा है. ऐसे में इस शौचालय के निर्माण का उद्देश्य ही समाप्त हो गया है. पंसस रामजी मुखिया ने खुद स्वीकार किया है की योजना की भुगतान हो चुकी है. उन्होंने कहा की सिर्फ दरवाजा लगाना है एक दो दिनों में लगा दिया जाएगा. वहीं दूसरा मामला खजुराहा पंचायत के रखौता गांव का है. जहां पंसस मद के 2 लाख 24 हजार रुपये की राशि से वित्तीय वर्ष 22-23 में महेश्वरी यादव के घर के बगल में दो सेट का सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था, लेकिन दो वर्ष में ही शौचालय की छत धंस गया है. साथ ही शौचालय के छत के साथ लगी दोनों दिवार में दरार आ गयी है. इस मामले ने शौचालय निर्माण कार्य एवं कनिय अभियंता के कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. मामले को लेकर बीडीओ अमीत आनंद ने कहा की मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >