आग से सुरक्षा को लेकर बच्चों व शिक्षकों को किया जागरूक

आग से सुरक्षा को लेकर बच्चों व शिक्षकों को किया जागरूक

सहरसा . अनुमंडल अग्निशमन द्वारा गुरुवार को अग्निशमन विभाग के प्रधान अग्निक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. कर्मी राजेश रंजन, राकेश कुमार सिंह, गायत्री पूजा, बिट्टू कुमार, सनोज कुमार ने सत्तरकटैया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआहा वार्ड संख्या तीन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजनाथपट्टी वार्ड संख्या चार, उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा ग्राम बैजनाथपट्टी वार्ड संख्या चार में बच्चों व शिक्षकों के बीच मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से सुरक्षा व बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बीड़ी सिगरेट की आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. वहीं अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर एवं लीफलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >