गेट की कुंडी टूटने की वजह से लॉक फंसने से गेट हो गया था जाम बच्चा को शौचालय के अंदर दिया गया मोबाइल वीडियो कॉलिंग के माध्यम से खुलवाया गया गेट गेट तोड़ने के लिए कैरिज विभाग को दी गयी थी सूचना सहरसा. सहरसा से अमृतसर जा रही गरीब सुपरफास्ट ट्रेन में 8 साल का बच्चा शौचालय में फंस गया. बच्चा बाहर नहीं आया तो उसके पिता ने शौचालय के बाहर से आवाज लगायी. बच्चा रोते हुए बोला पापा गेट नहीं खुल रहा है. इसके बाद परिजन ने खुलवाने की काफी कोशिश की. लेकिन सारी कोशिश नाकाम थी. ट्रेन में तैनात टीटीई ने इसकी सूचना कैरिज विभाग को दी. लेकिन काफी मशक्कत के बाद बच्चा किसी तरह से बाहर निकला. 30 मिनट तक बच्चा शौचालय में बंद रहा. दरअसल सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी. ट्रेन के 3 घंटा विलंब से खुलने की संभावना बतायी गयी थी. सहरसा निवासी रामकुमार अपने परिवार के साथ लुधियाना जा रहे थे. जी 15 कोच में उनका आरक्षण था. ट्रेन खुलने से पहले उनका 8 साल का बच्चा शौच करने शौचालय में चला गया. इसके बाद बच्चे ने दरवाजा लॉक कर लिया. जब बच्चे ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो कुंडी टूट गयी. इस वजह से दरवाजा का गेट पूरी तरह से जाम हो गया था. जिससे बच्चा अंदर फंस गया. स्टेशन पर और ट्रेन में तैनात रेल कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की. लेकिन गेट नहीं खुला. बच्चे को किसी तरह से अंदर मोबाइल भेजा गया. वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बच्चों को गेट खोलने का तरीका बताया गया. उसके बाद काफी मशक्कत के बाद गेट खुला और बच्चा बाहर निकला. यह बता दें कि गरीब रथ एक्सप्रेस के शौचालय के कई गेट जाम हो चुके हैं. कई बार यात्री शौचालय के अंदर फंस जाते हैं. फोटो – सहरसा 17 – दरवाजा खुलवाने की कोशिश में पिता
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
