हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ सिमरी बख्तियारपुर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया.

छठ घाट पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

सिमरी बख्तियारपुर. लोक आस्था का महापर्व चैती छठ सिमरी बख्तियारपुर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया. नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय के समीप स्थित मुख्य छठ घाट पर बुधवार की अहले सुबह श्रद्धालुओं ने उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया. इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान का विधिवत समापन हो गया. अर्घ के दौरान पूरा घाट परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा. चारों ओर छठी मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही. व्रती श्रद्धालु सुबह तड़के ही घाट पर पहुंचने लगे थे. सूर्य उदय के समय तक घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. व्रती महिलाएं और पुरुष पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना में लीन नजर आये. श्रद्धालुओं ने ठेकुआ, फल व अन्य प्रसाद अर्पित कर भगवान भास्कर की आराधना की. इस दौरान छठ घाट आकर्षक ढंग से सजा दिखा. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही. बख्तियारपुर पुलिस द्वारा घाट पर कड़ी निगरानी रखी गयी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >