महिला हत्याकांड में 24 लोगों पर मामला दर्ज

महिला हत्याकांड में 24 लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस लापरवाही का आरोप पहले से दी गई थी हमले की सूचना जमीन विवाद में विवाहिता की हत्या के बाद खुलासे तेज नामजद आरोपितों में कई पुरुष व महिलाएं शामिल, पीड़ित पक्ष ने उठाए सवाल सलखुआ . थाना क्षेत्र के गौरदह पंचायत अंतर्गत ओरेली भलेवा में हुई विवाहिता रौशनी कुमारी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. मृतका के पति छैला बिहारी ने थाना को दिए आवेदन में ओरली व गौड़ीडीह गांव के कुल 24 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में नीरज सदा, मिथिलेश सदा, अर्जुन सादा, जफर आलम, उमर आलम, विजय भगत समेत तीन महिलाओं सहित करीब दो दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुराना जमीन विवाद बना हत्या की वजह पीड़ित पक्ष के अनुसार अर्जुन सादा और उसके सहयोगियों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. होली से पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें मामला दर्ज कराया गया था. इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और लगातार तनाव बना हुआ था. पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप मृतका के पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना से दो दिन पहले ही संभावित हमले की सूचना थाना को दी गयी थी. इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. उनका आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो इस तरह की जघन्य वारदात को रोका जा सकता था. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी आरोपितों द्वारा धमकी दी जा रही थी और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था. बावजूद इसके पुलिस की ओर से सुरक्षा या निगरानी के कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गये, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये. हत्या के बाद गांव में दहशत, प्रशासन पर दबाव घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपितों की गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. इधर पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और हर पहलू पर जांच जारी है. अधिकारियों ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >