चार घरों में चोरी का मामला दर्ज

चार घरों में चोरी का मामला दर्ज

पतरघट. भद्दी बस्ती में बीते बुधवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर चार परिवारों के घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. दिए आवेदन में भद्दी वार्ड 17 के निवासी सुशील कुमार सिंह ने कहा है कि बुधवार की रात उनके चचेरे भाई रविंंद्र नारायण सिंह के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चदरा का टट्टी तोड़कर आंगन में घुसकर दो कमरे के ताला की कुंडी तोड़कर घर में घुसा और घर में एक ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखा वीआइपी से पांच कीमती साड़ी, अन्य कपड़ा, पांच पीतल का थाली, पीतल का दो लोटा, दो पीतल का कठौत, एक दीवार घड़ी, एक ट्रॉली बैग जिसमें कीमती कपड़ा भरा हुआ था, की चोरी कर ली. जबकि दूसरे मकान में अरूण कुमार सिंह जो वायु सेना में हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में कार्यरत हैं, उन्हीं का दूसरा भाई किशोर सिंह जो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी असम में कार्यरत हैं वे दोनों भाई का तीन कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा गोदरेज का लॉकर तोड़कर जमीन का कागजात, सोने के जेवरात में सोने का एक लॉकेट, सोने का एक जोड़ी झुमका, चांदी का 10 सिक्का, कीमती साड़ी, कपड़ा, गैस चूल्हा एक, स्टील का थर्मस 10 पीस, किचेन सेट बर्तन की चोरी होने से अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते चोरी गये सामान बरामद करने की बात कही है. इस बाबत थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों को चिन्हित कर चोरी गये सामानों की बरामदगी के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >