विद्युत चोरी मामले में छह लोगों पर कराया मामला दर्ज

विद्युत चोरी मामले में छह लोगों पर कराया मामला दर्ज

पतरघट . विद्युत उर्जा चोरी किए जाने के मामले में कनीय विधुत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट ने छह लोगों के खिलाफ पतरघट थाना में आवेदन देकर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है. थाना में दिए आवेदन में कनीय विधुत अभियंता स्वराज आंनद ने कहा कि विद्युत उर्जा चोरी की रोकथाम के लिए छापेमारी दल में उनके अलावा बंतोष कुमार सहायक अभियंता सहित मानव बल बिट्टू कुमार, भूपेंद्र कुमार, मो राशिद शामिल थे. छापेमारी के दौरान धबौली पश्चिमी निवासी बिनोद यादव पर 32234 रुपये, मो संजूर पर 11640 रूपये, मो मंजूर पर 31173 रुपये , रविंद्र कामत पर 34294 रुपये, विशनपुर निवासी जितेंद्र दास पर 13850 रुपये, रिंकू देवी पर 8296 रुपये की क्षति किए जाने के मामले दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >