बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन तीन से

बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन तीन से

शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन सहरसा . बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा आगामी तीन अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन को लेकर संघ शिष्टमंडल संघ अध्यक्ष कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार, सचिव संजीव कुमार ने डीएम को ज्ञापन सौंपा. राज्य के सभी संविदा कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी के आह्वाहन के विपरित बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी के कर्मियों का मानदेय बढ़ोतरी नहीं किये जाने के कारण तीन अक्तूबर व चार अक्तूबर को दो दिवसीय सामूहिक अवकाश एवं दिनांक छह अक्तूबर से भूख हड़ताल किया जायेगा. यह चरणबद्ध आंदोलन राज्य संघ के निर्णय के आलोक में किया जायेगा. जिसमें जिले के सभी आईटी सहायक व कार्यपालक सहायक शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि तीन एवं चार अक्तूबर को दो दिवसीय सामूहिक अवकाश व छह अक्तूबर से मांगों की पूर्ति होने तक भूख हड़ताल करेंगे. उन्होंने कहा कि चार सूत्री मांगों में सेवा स्थायी करण एवं वेतनमान का लाभ प्रदान करने, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में पद सोपान के अनुरूप सेवाकाल की गंणना करते मानदेय का निर्धारण करने, ईपीएफ का लाभ नियोजन की तिथि से देने, पुर्ननियोजन की व्यवस्था 22 जनवरी 2021 के आलोक ने करने, सेवा काल में मृत्यु उपादान न्युनतम 40 लाख रूपये करने व स्थायी अपंगता की स्थिति में न्युनतम 25 लाख उपादान की स्वीकृति एवं आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियोजित की मांग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >