देशभक्ति, शिक्षा, नशा मुक्ति, बाल विवाह व दहेज प्रथा पर आधारित प्रस्तुतियों से किया जागरूक

सौरबाजार में शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर में अनूठा कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने देशभक्ति, शिक्षा, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों से सामाजिक संदेश दिया।

सौरबाजार (सहरसा). शिक्षक दिवस के अवसर पर सौरबाजार नगर पंचायत स्थित ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर प्लस टू प्रांगण में शनिवार को कोचिंग के स्थापना दिवस पर शिक्षक सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कोचिंग के निदेशक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक भी किया.

गीत-संगीत और नृत्य से दिया सामाजिक संदेश

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, शिक्षा, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे विषयों पर आधारित गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किये. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुरलीगंज महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य सुधीर कुमार यादव, सौरबाजार के एसआइ मनीष कुमार, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आरिफ खां, उपमुख्य पार्षद दुर्गाकांत उर्फ मोल झा, पूर्व उपप्रमुख शिव शंकर साह, ओमप्रकाश मुन्ना, सरपंच भूपेंद्र यादव, बीसो यादव, श्रीकांत यादव, कोचिंग निदेशक मिथिलेश कुमार और प्राचार्या आरती यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

गुरु के मार्गदर्शन से मिलती है सफलता

कोचिंग के वरीय शिक्षक मुकेश कुमार झा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इतिहास गवाह है कि गुरु चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को महान शासक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. इसलिए विद्यार्थियों को अपने गुरु का सम्मान करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए. एक कुशल शिक्षक अपनी विद्वता और मार्गदर्शन के बल पर विद्यार्थियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए सदैव संकल्पित रहता है. मौके पर सुदीन कुमार सुमन, पंकज यादव, बिजेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार, शीला कुमारी, सोना रानी, मुकेश कुमार, धीरेन्द्र सिंह, संतोष सर, मुकेश सर, सत्यपाल सर, धीरेन्द्र सर, प्रवेश सर, रिंकेश सर, संजीव सर, ललटू सर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

मध्य विद्यालय मुसहरनियां में भी मनाया गया शिक्षक दिवस

वहीं, मध्य विद्यालय मुसहरनियां में भी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी और केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया. मौके पर शिक्षक दयानंद यादव, मनीष कुमार, कपिल कुमार, मनीषा कुमारी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

शिक्षक दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >