विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

आम नागरिकों से अपील की कि फार्म के साथ घोषणा पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जरूर संलग्न करें.

जिला आईकॉन ने लोगों से की अपील सहरसा विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिला स्तर पर एक अगस्त से एक सितंबर तक चलेगा. इस विशेष कैंप के तहत स्वीप कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिला स्वीप आईकॉन अभिनेता पंकज झा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिले के सभी सम्मानित नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया. अभिनेता पंकज झा ने बताया कि एक अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हो चुका है. कोई मतदाता छूटे नहीं, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंड, अंचल कार्यालय, सभी नगर निकाय एवं नगर निगम कार्यालय साथ जिला स्तर पर भी विशेष कैंप चलाकर आम नागरिकों, मतदाताओं का दावा आपत्ति से संबंधित नया नाम जोड़ने लिए फार्म छह, नाम हटाने के लिए फार्म सात एवं नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार या स्थानांतरण के लिए फार्म आठ से संबंधित कार्य किया जायेगा. साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि फार्म के साथ घोषणा पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जरूर संलग्न करें. यह विशेष कैंप एक अगस्त से एक सितंबर तक प्रत्येक दिन चलेगी. साथ ही आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के लिए अनुमंडल स्तर पर बनाए गये डेमोंस्ट्रेशन सेंटर पर जाकर आम नागरिकों मतदाताओं को ईवीएम, वीवीपैट मशीन से संबंधित जानकारी से अवगत कराते मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया. श्री झा ने सभी मतदाताओ से अपील की कि मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान प्रकिया से जुड़कर तथा अपने बहुमूल्य मतों का प्रयोग करें. श्री झा के द्वारा कहा गया कि मतदान लोकतंत्र यह महापर्व है. जिसमें सभी मतदाता सामान्य रूप से अपने मत का प्रयोग करते हैं. इस मौके पर नोडल पदाधिकारीस्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए वैभव कुमार एवं स्वीप कोषांग के सभी कर्मी व आम नागरिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >