पशुपालक की करेंट लगने से मौत

पशुपालक की करेंट लगने से मौत

सिमरी बख्तियारपुर . सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरियारी कोसी बांध के समीप मवेशी का चारा लेने गये 70 वर्षीय पशुपालक की करेंट लगने से मौत हो गयी. मृतक पशुपालक की पहचान सलखुआ प्रखंड के गोरदह पंचायत के गोरियारी वार्ड संख्या 11 निवासी 70 वर्षीय हरिलाल यादव के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक गोरियारी कोसी बांध के बगल में बने अपने बासा पर मवेशियों को रख उसकी देखभाल किया करते थे. शनिवार की दोपहर वह रोजाना की भांति अपने बासा पर मवेशी का चारा लाने बासा पर लगे चापाकल के पास गये थे. तभी काफी नजदीक से चापाकल के उपर से गुजर रहे 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से जख्मी हो गये. जिसे घायल अवस्था मे परिजनों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम सहरसा भेज दिया. वहीं पशुपालक की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंच युवा समाजसेवी अबू तोराब ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस संबंध में सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >