समुखिया सिरामिक फैक्टी के समीप से लावारिस शव बरामद

समुखिया सिरामिक फैक्टी के समीप से लावारिस शव बरामद

बांका. सदर पुलिस ने मंगलवार की सुबह समुखिया मोड़ स्थित बंद सिरामिक फैक्टी के समीप से एक लावारिस पुरुष का शव को बरामद किया है. शव की पहचान को लेकर पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ भी किया, लेकिन शव की पहचान नही हो पाया है. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि बंद सिरामिक फैक्टी के समीप से दुर्गेंध आ रही थी. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने युवा समाजसेवी अभिजीत आंनद को दी. जिसके बाद अभिजीत आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया और पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >