जलावन काटने के दौरान पेड़ से गिरने से बुजुर्ग की मौत

जलावन काटने के दौरान पेड़ से गिरने से बुजुर्ग की मौत

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के वार्ड 3 में मंगलवार दोपहर जलावन काटने के दौरान पेड़ से गिरने से 53 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार काशनगर पंचायत के वार्ड 3 निवासी बमभोली चौधरी मंगलवार दोपहर जलावन के लिए गांव के ही प्रमोद भगत की जलेबी पेड़ से जलावन काट रहा था. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से पेड़ से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. बुजुर्ग बमभोली चौधरी की मौत से परिजनों से कोहराम मच गया. घटना की जानकारी के बाद पंसस प्रतिनिधि सह जदयू पंचायत अध्यक्ष धीरज कुमार पंकज ने शोकाकुल परिजनों से मिल ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >