सभी सरकारी विद्यालय सात अप्रैल से सुबह साढ़े छह बजे से होंगे संचालित

सभी सरकारी विद्यालय सात अप्रैल से सुबह साढ़े छह बजे से होंगे संचालित

सहरसा . शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया है. इस नये आदेश के अनुसार सात अप्रैल से एक जून तक जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक किया जायेगा. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. इतने बजे संचालित होगी पहली कक्षा माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नये टाइम टेबल के अनुसार सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय सुबह 6:30 बजे खुल जायेंगे. 6:30 बजे से सात बजे तक प्रार्थना होगी. इसके बाद सुबह सात बजे से सात बजकर 40 मिनट पर पहली कक्षा संचालित की जायेगी. दूसरी घंटी 7:40 से 8:20 तक होगी, तीसरी घंटी 8:20 से 9:00 बजे तक होगी. इसके बाद 9:00 बजे से 9:40 बजे तक मध्यांतर व एमडीए होगा. जिसके बाद 9:40 से 10:20 तक चौथी घंटी, 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं घंटी, जबकि छठी 11:00 से 11:40 और आखिरी घंटी 11:40 से 12:20 तक होगी. वहीं 12:20 से 12:30 यानी 10 मिनट का समय हेडमास्टर के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गये विषयों की समीक्षा, अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा एवं जांच के लिए होगी. इसके बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >