पानी बहाने व मतदान के लिए अनुचित दबाव बनाने का आरोप

अपशब्द भाषा का प्रयोग करने व मारपीट पर उतारू होने के मामले में पतरघट थाने में पीड़ित श्रीकांत ठाकुर ने आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है.

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमा पश्चिमी पंचायत स्थित पीपरा बस्ती में सड़क पर पानी बहाने एवं मतदान के लिए अनुचित दबाव बनाने को लेकर अपशब्द भाषा का प्रयोग करने व मारपीट पर उतारू होने के मामले में पतरघट थाने में पीड़ित श्रीकांत ठाकुर ने आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है. गोलमा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत पीपरा बस्ती निवासी श्रीकांत ठाकुर पिता वासदेव ठाकुर ने पतरघट थाना अध्यक्ष को दिये आवेदन में कहा है कि उनके घर के समीप सड़क पर पानी लगा था. जिस पर पीपरा बस्ती निवासी जयकृष्ण यादव ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए कहा कि सड़क पर पानी बहाता है, घर से निकलने नहीं देंगे. उसके दूसरे दिन बहियार जाने के दौरान जयकृष्ण यादव, भूपेन्द्र यादव, अनु यादव अपने घर के सामने उन्हें पकड़ लिया तथा गाली-गलौज करते एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि नामित के भय से वे सपरिवार दहशत में हैं. इस बाबत थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >