डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर अभाविप करेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर अभाविप करेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

सेवा बस्ती में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण सहरसा . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम 14 अप्रैल बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अभाविप आयाम कार्य सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम महाविद्यालय सह मंत्री नवनीत यादव के नेतृत्व में तेघरा बलुआहा महिषी राजकीय प्राथमिक विद्यालय कामा मंदिर के निकट किया जायेगा. जिसमें अभाविप उत्तर बिहार प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. अभाविप जिला सहसंयोजक कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि नगर मंत्री अंशु के नेतृत्व में आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जायेगा. पूर्व कॉलेज मंत्री कृष्ण रजक के नेतृत्व में डीबी रोड स्थित सेवा बस्ती में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बाबा साहेब की जयंती पर बलवा बाजार में निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया था. जो इस बार तेघरा में करवाया जा रहा है. इस कैंप में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों का आगमन होगा. जनरल फिजिशियन के रूप में डॉ रौशन कुमार यादव होंगे. जो पूर्व में दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल जैसे अस्पतालों में अपने कार्यों का योगदान दे चुके हैं. नगर मंत्री अंशु कुमार ने बताया कि नेत्र चिकित्सक के रूप में डॉ शिलेंद्र कुमार अपना योगदान इस कैंप में देंगे. जो पूर्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं. साथ ही सामाजिक कार्य में अहम भूमिका निभा रहे हैं. प्रदेश विधि कार्य संयोजक मोनू झा ने बताया कि डॉ आंबेडकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समानता में विश्वास रखते थे. उनकी जयंती पर मेडिकल कैंप उनके मूल्यों को बढ़ावा देता है. कार्यक्रम में गणेश यादव, रोशन कुमार, चंदन कुमार ,रोहित कुमार, कृष्ण रजक, अभिषेक सिंह, राजदेव कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >