सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. लोगों ने आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के सिसौनी गांव निवासी धरमदेव कुमार पिता मनोज महतो के रूप में की गयी. बताया जाता है कि धरमदेव कुमार एक निजी कंपनी में बिजली व इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री के रूप में कार्यरत था व काम के सिलसिले में सहरसा आना-जाना करता था. लोगों ने बताया कि धरमदेव कुमार अपनी बाइक से बेगूसराय से सहरसा स्थित अपने कार्यक्षेत्र की ओर आ रहा था. इसी दौरान सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग के पास घने कोहरे के कारण अज्ञात हाइवा ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी. कोहरा इतना घना था कि सड़क पर आगे का दृश्य साफ नहीं दिख रहा था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >