जमीन विवाद में मारपीट, महिला ने सदर थाना में दिया आवेदन

जमीन विवाद में मारपीट, महिला ने सदर थाना में दिया आवेदन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती स्थित अमन चौक, वार्ड संख्या 33/26 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता नबीसा खातून ने सदर थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. दिए गये आवेदन में नबीसा खातून ने बताया है कि 17 मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके चचेरे दियाद तारिक, इमतियाज, मुमताज एवं करामत जमीन विवाद को लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी आरोपितों ने लाठी-डंडे से उनके पति मो. इसराफील के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके पति के सिर पर लाठी से हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गये. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए. घटना के बाद सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते-जाते आरोपितों ने पांच लाख रुपये रंगदारी देने अथवा घर खाली करने की धमकी दी. घायल मो इसराफील का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, सदर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >