एक दिवसीय जॉब कैंप में कुल 13 का हुआ चयन

एक दिवसीय जॉब कैंप में कुल 13 का हुआ चयन

सहरसा . श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड के नियोजक ने भाग लिया. इस एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय भरतजी राम की देख रेख में आयोजित किया गया. जिसमें इच्छुक आवेदक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस जॉब कैंप में 52 प्रतिभागी शामिल हुए. सभी आवेदकों से बायोडाटा लिया गया. साक्षात्कार के बाद कुल 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. सहायक निदेशक ने कहा कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा प्रति माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. जिसमें काफी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध रहती है. उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि कार्यालय आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है. जॉब कैंप के सफल संचालन में जिला कौशल प्रबंधक एवं सभी नियोजनालय कर्मियों की सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >