बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में धबौली के व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में बुधवार को धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड 4 निवासी 50 वर्षीय सुशील सिंह उर्फ लोहा सिंह की मौत हो गयी.

खगड़िया जिला के माली चौक व डुमरी जीरोमाइल के बीच हुई घटना पतरघट. सड़क दुर्घटना में बुधवार को धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड 4 निवासी 50 वर्षीय सुशील सिंह उर्फ लोहा सिंह की मौत हो गयी. मृतक शिवाजी ट्रेवल्स बस पर कंडक्टर का काम करता था. बुधवार को शिवाजी ट्रेवल्स सहरसा से भागलपुर जा रहा थी. खगड़िया जिला के माली चौक व डुमरी जीरोमाइल के बीच बैलदौर थाना क्षेत्र के बेला पुल के समीप बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में घटना स्थल पर ही कंडक्टर सुशील सिंह उर्फ लोहा सिंह की मौत हुई. घर पर मौत की खबर मिलते ही घर में मातमी सन्नाटा छा गया. मृतक लोहा सिंह तीन भाई में दूसरा था. बड़ा भाई दिलीप सिंह दिल्ली में काम करता है. छोटा भाई सुनील सिंह घर रहकर ऑटो चलाता है. सुशील सिंह उर्फ लोहा सिंह बहुत दिनों से मोटर लाइन में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था. सुशील सिंह की सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल निवासी अमरेश सिंह की पुत्री खुशबू से 25 वर्ष पूर्व शादी हुई थी. इसमें दो लड़का एवं एक लड़की है. घर पर मां शांति देवी, पत्नी खुशबू देवी, पुत्र आशु, अंशु एवं पुत्री सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल है. घर पर परिजन शव आने की इंतजार में थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >