श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा

श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा

मंदिर स्थल से शहर के विभिन्न मार्गों का शोभा यात्रा ने किया भ्रमण सहरसा . स्थानीय संतनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर स्थल से शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. हनुमान जन्मोत्सव समिति हनुमान चौक संतनगर के बैनर तले बीते तीन वर्षों से यहां श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जन्मोत्सव की सुबह से पूजनोत्सव, अष्टजाम एवं महाभंडारा का आयोजन किया गया. शाम चार बजे श्री हनुमान की भव्य एवं विराट शोभा यात्रा निकाली गयी. जो मंदिर स्थल से आजाद चौक, इस्लामियां चौक, पंचवटी चौक, गंगजला चौक, बस पड़ाव होते बंगाली बाजार, शंकर चौक, फिर थाना चौक पहुंची. थाना चौक से यह आध्यात्मिक शोभा यात्रा वापस गंगजला चौक व पंचवटी चौक होते मंदिर स्थल तक पहुंची. शोभायात्रा में युवाओं की टीम की बड़ी भागीदारी रही. शोभायात्रा के शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल लगे रहे. शोभा यात्रा में मुकेश कुमार सिंह, विजय बसंत, मोनू सिंह, सूरज सिंह, रौशन सिंह, अमन सिंह, अमित सिंह आशीष सिंह, अभिषेक मिश्रा, पंकज आनंद, आकाश सिंह, मृणाल, सौरव, सन्नी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >