जल गयी झोपड़ी.
कहरा : सदर थाना क्षेत्र के सिरादेय पट्टी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में लफलन यादव द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए झोपड़ी नुमा घर में आग लगाकर ललन यादव एवं उसकी पत्नी अनीता देवी के साथ मारपीट किया. दोनों पति-पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
सूचना मिलने पर सदर थाना द्वारा एएसआई कमलेश कुमार सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया. इस बाबत ललन यादव ने सदर थाना में आवेदन देकर आरोपी लेबध यादव, धनंजय यादव, संजय यादव, शंभु यादव, राजेंद्र यादव, राजाराम यादव,बिजय यादव, मुन्ना यादव सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
