शराब के नशे में मेले में उत्पात मचाते दो गिरफ्तार

जांच में हुई नशे के सेवन की पुष्टि सहरसा : नववर्ष के अवसर पर रक्तकाली चौंसठ धाम मत्स्यगंधा मेला में शराब के नशे में उत्पात मचाते दो युवक सहरसा बस्ती निवासी मो इरशाद व बटराहा निवासी अविनाश कुमार को सदर एसडीओ जहांगीर आलम ने पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही सदर […]

जांच में हुई नशे के सेवन की पुष्टि

सहरसा : नववर्ष के अवसर पर रक्तकाली चौंसठ धाम मत्स्यगंधा मेला में शराब के नशे में उत्पात मचाते दो युवक सहरसा बस्ती निवासी मो इरशाद व बटराहा निवासी अविनाश कुमार को सदर एसडीओ जहांगीर आलम ने पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत, सअनि सुरेंद्र यादव, यातायात प्रभारी नागेंद्र राम सदलबल मेला पहुंच गिरफ्तार युवक को हिरासत में लिया. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि सदर एसडीओ के निर्देश पर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गयी जांच में मो इरशाद के 158.4 प्रतिशत नशा सेवन की पुष्टि हुई है. वहीं अविनाश की पुष्टि नहीं हो पायी है.
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. बावजूद शराब का सेवन, बिक्री करना संज्ञेय अपराध है. जिसे किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा. मालूम हो कि नववर्ष के मौके पर रक्तकाली चौंसठ योगिनी धाम में पूजा अर्चना करने हजारों लोग जाते हैं. वहीं पूजा करने के बाद लोग एक माह पूर्व से लगे मेला का भी आनंद उठाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >