सहरसा में बदमाशों ने ओवरटेक कर शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर

सहरसा : बिहार में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की सुबह सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा हाई स्कूल में समाज विज्ञान के एक शिक्षक को बिसुनपुर के पास बाइक से ओवरटेक करके गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये. घायल […]

सहरसा : बिहार में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की सुबह सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा हाई स्कूल में समाज विज्ञान के एक शिक्षक को बिसुनपुर के पास बाइक से ओवरटेक करके गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये. घायल शिक्षक की पहचान मधेपुरा जिले के भानटेकठी निवासी विजय कुमार मंडल के रूप में की गयी है. सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया. बाद में उन्हें निजी क्लिनिक में रेफर कर दिया गया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह मधेपुरा के भानटेकठी निवासी विजय कुमार मंडल मधेपुरा के पतरघट थाना क्षेत्र स्थित सेमधेपुरा से गोलमा स्थित दुर्गा हाई स्कूल जा रहे थे. वे इसी स्कूल में समाज विज्ञान के शिक्षक बताये जाते हैं. बिसुनपुरा के पास वे जैसे ही अपनी बाइक से पहुंचे, दूसरी बाइक पर सवार पीछे से आ रहे बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी, जिससे वे घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >