गोली मार सड़क किनारे फेंक दिया था घात लगाये अपराधियों ने

गुजर रहे राहगीर की सूचना पर पहुंचे गांव के लोग, की पहचान दो नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की सघन छापेमारी लगातार घटना से दहशत में हैं लोग सतरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव निवासी राजेश यादव (23) की हत्या रविवार की शाम उनके ससुराल खादिपुर में अपराधियों […]

गुजर रहे राहगीर की सूचना पर पहुंचे गांव के लोग, की पहचान

दो नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की सघन छापेमारी
लगातार घटना से दहशत में हैं लोग
सतरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव निवासी राजेश यादव (23) की हत्या रविवार की शाम उनके ससुराल खादिपुर में अपराधियों ने गोली मार कर कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, राजेश अपने घर से ससुराल के लिए करीब सात बजे शाम अपनी बाइक से निकला था. खादिपुर व पदमपुर टोला के बीच पहुंचते ही पूर्व से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने गोली मार कर सड़क के किनारे फेंक दिया. करीब एक घंटे के बाद इस रास्ते से जब एक राहगीर गुजरा तो टोला पर जाकर बोला कि रास्ते में कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गिरा पड़ा है. गांव से जब लोग उसे देखने पहुंचे, तो उसकी पहचान नंदलाली निवासी कुंदन यादव के पुत्र व स्व विदेश्वरी यादव के दामाद तथा इंदल यादव के बहनोई के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही इंदल यादव ने बिहरा पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उसे सदर अस्पताल लाया. लेकिन राजेश की मौत रास्ते में ही हो चुकी थी. पुलिस ने शव का पोस्टमाटम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया है. वहीं थानाध्यक्ष मो सरवर आलम ने कहा कि राजेश हत्या कांड मामले में सत्तर छिपा टोला निवासी नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक के भाई के फर्द बयान पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे.
नीतीश को हिरासत में ले हो रही पूछताछ
इस घटना को लेकर पदमपुर व खादीपुर सहित पूरे क्षेत्र में दहशत है. मृतक के पिता कुंदन यादव, मां द्रोपदी देवी, भाई राजकिशोर यादव, अजय यादव, छोटू कुमार, पत्नी कंचन देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है. इस मामले में मृतक के भाई राजकिशोर यादव के फर्द बयान पर पुलिस ने पदमपुर निवासी जयनंदन यादव उर्फ बाबाजी यादव के पुत्र विजय कुमार व गजय कुमार सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में बिहरा पुलिस ने सघन छापेमारी कर सत्तर छिपा टोला निवासी नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. राजकिशोर ने पुलिस को बताया कि राजेश अपने ट्रैक्टर की ड्राइवरी करता था. कुछ दिन पूर्व पदमपुर निवासी विजय व गजय से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी. हालांकि पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नही कर पायी है. इस घटना में नामजद के अलावे दो-तीन अन्य अपराधियों की संलिप्ता होने की संभावना बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >